फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई
पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के समर्थन में मंगलवार को केएल जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा और प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने छात्रों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह दी। बताया कि सरकार ने पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर दिया है। इसलिए स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में सभी अपना सहयोग दें। शिक्षक मनीष त्यागी ने छात्रों को पॉलिथीन मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने की शपथ दिलाई। बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से विभिन्न प्रकार के कैंसर के अलावा इसे जलाने पर वायु प्रदर्शन बढ़ता है। इस मौके पर राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, बलदेव, बिंद प्रकाश पांडेय, संजय, गगन, विजयपाल, नर्वदा, सुमन, वसुंधरा, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन

एचएवी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड को छात्रों को पर्यावरण की शुद्धि के लिए पॉलिथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्रों ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाली हानियां समझाते हुए उनका उपयोग न करने का संकल्प कराया। जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल सिंह पुंडीर ने छात्रों को अनुशासन में रहने तथा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता रमेश वर्मा व हनी कश्यप ने विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाए बताए। इस मौके पर जिला मुख्यायुक्त सतीश कौशिक, उप प्रधानाचार्य हेम सिंह, केपी. सिंह, सुदीप कुमार, कुलदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, शिवनंदन, लक्ष्मी वर्मा, कल्पना मित्तल, अमरीश त्यागी, सतेंद्र, श्रीचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed