{"_id":"57ba043d4f1c1b7273d4f7e1","slug":"make-road-after-brake-lalpur-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रास्ता बने फिर तोड़ा जाए लालपुर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रास्ता बने फिर तोड़ा जाए लालपुर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के लालपुर में कोसी नदी पर डैम पुल को तोड़ने के लिए लगी जेसीबी, जिसे लोगों ने वैकल्पिक रास्ता बनने तक रुकवा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया नहीं और पुल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। भारी हंगामे के बीच अफसरों ने मौके पर पहुंचकर बंद किए गए लालपुर पुल को फिर से जनता के लिए खुलवा दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
लोगों का कहना था कि पहले वैकल्पिक पुल बना दिया जाता तब पुल का रास्ता बंद किया जाता। लालपुर बैराज का निर्माण चल रहा है, लेकिन अब सेतु निगम की ओर से लालपुर के जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाना है। इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है।
नगर विकास मंत्री की नाराजगी के बाद हरकत में आई सेतु निगम की टीम ने आनन-फानन में काम शुरू कर दिया। प्रस्ताव के अनुसार लालपुर पुल को तोड़कर उसे नए सिरे से बनाया जाना है। इसके लिए अस्थाई पुल का निर्माण किया जाना है, लेकिन अस्थाई पुल के निर्माण से पहले ही सेतु निगम के अफसरों ने जर्जर पुल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मंगवा ली गई।
विज्ञापन
सेतु निगम के अफसरों ने लालपुर पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। आवागमन बंद होने के बाद पुल के दोनों ओर कतार लग गई। काफी देर के इंतजार के बाद भी जब पुल का रास्ता नहीं खुला तो लोगों में आक्रोश छा गया। लोगों ने यहां पर हंगामा शुरू कर दिया। जाम भी लगा दिया। इस दौरान सूचना पाकर एसडीएम टांडा भी यहां पहुंच गए।
उन्होंने लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने कहा कि वैकल्पिक रास्ते का निर्माण पहले होना चाहिए था इसके बाद पुल का रास्ता बंद किया जाना चाहिए था,लेकिन अफसरों ने पहले ही रास्ता बंद कर दिया। कहा कि लोग कहां से गुजरेगे इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा। हंगामे के बाद आखिरकार अफसरों ने इस रास्ते को फिर से खोल दिया। रास्ता खुलते ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।