फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lalpur bridge

लालपुर पुल ः दो माह में एक भी पिलर खड़ा नहीं कर सका सेतु निगम

Thu, 03 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/रामपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
lalpur bridge
लालपुर में कोसी नदी पर पुल बनाने के लिए चलता काम। अमर उजाला

विज्ञापन

यदि निर्माण कार्य की गति यही रही तो दस माह क्या छह साल में भी लालपुर पुल नहीं बन पाएगा। निर्माण कार्य के सुस्त गति की हालत यह है कि यहां दो माह में अभी तक एक भी पिलर खड़ा नहीं किया जा सका है, जबकि यहां पर 17 पिलर खड़े किए जाने है। निर्माण की धीमी गति ने टांडा की पांच लाख की आबादी की दिक्कतों को बढ़ा दिया है।

रामपुर और टांडा को जोड़ने वाला लालपुर पुल क्षेत्र के लोगों के लिए खास है। कोसी नदी पर अंग्रेजों के शासन में बना पुल काफी जर्जर हालत में था। पुल की हालत जर्जर होने के मामले को नगर विकास मंत्री आजम खां ने गंभीरता से लेते हुए यहां पर नए सिरे से नए पुल का निर्माण कराने को मंजूरी दिलाई थी।
विज्ञापन


मंजूरी के बाद यहां पर सेतु निगम की ओर से लालपुर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुराने पुल के तोड़े जाने के बाद पांच लाख की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाने वाले इस पुल के निर्माण के लिए सेतु निगम को यूं तो जून 2017 का वक्त दिया गया है, लेकिन जो वक्त मिला है उस तय वक्त में पुल का निर्माण हो पाना नामुमकिन लगता है। इसकी वजह खास है कि पुल का निर्माण बेहद ही सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह के भीतर पुल के लिए एक भी पिलर तैयार नहीं किया जा सका है। पिलर बनाने के लिए मिट्टी साथ नहीं दे रही है। हालत यह है कि कई पिलर बनाने के लिए खुदाई तक का काम नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। फिलहाल निर्माण को लेकर सुस्ती बरती जा रही है। यदि हालत रहे तो दस माह क्या छह साल में भी पुल तैयार नहीं हो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed