{"_id":"581a39984f1c1b5e38437496","slug":"killed-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली का हाथ पकड़ा तो पति को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली का हाथ पकड़ा तो पति को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ज्वाला नगर में मंगलवार की रात एक अंडा विक्रेता को उसकी बीवी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर सिर में धारदार हथियार से वार करके मार डाला। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक बीवी का कहना है कि पति ने सहेली का गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया इसलिए वह आपा खो बैठी थी, उसका मकसद पति की हत्या करना नहीं था। पुलिस ने पत्नी व सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर स्थित बिस्मिल्लाह बिल्डिंग निवासी हरपाल का कहना है उसका भाई प्रतिपाल अंडे का ठेला लगाता था। मंगलवार की रात उसकी पत्नी शक्ति व सहेली गीता तीनों लोग घर पर थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था। हंगामे की आवाज सुनकर हरपाल की पत्नी व उसकी बेटी बाहर आई तो गीता ने प्रतिपाल को पकड़ रखा था। जबकि उसकी पत्नी ने उस पर किसी चीज से हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को आता देखकर पत्नी और सहेली वहां से मौका पाकर फरार हो गई थी। बाद में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शक्ति व गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रतिपाल के कोई बच्चा नहीं है। उधर, पुलिस ने पत्नी शक्ति और सहेली गीता को पकड़ लिया है। पुलिस की पूछताछ में शक्ति ने बयान दिया है कि प्रतिपाल ने उसकी सहेली का गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया था। इसीलिए वह आपा खो बैठी और पति पर हमलावर हो गई, उसका मकसद उसे मार डालना नहीं था।
विज्ञापन