फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in road accident

बोलेरो ने बाइक को रौंदा, दो की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
तेज गति से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ आज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी ओमप्रकाश कश्यप (25) गांव के ही नेमचंद राजपूत (21) और मेवाराम सैनी के साथ केमरी के राइस मिल में मजदूरी करने आता था। शनिवार सुबह आठ बजे तीनों बाइक से केमरी जा रहे थे। रामपुर रोड स्थित ग्राम कागा नगला मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे के बाद बोलेरो सवार लोग फरार हो गए। इस दौरान सामने से आ रही टाटा 407 भी बोलेरो से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में ओमप्रकाश और नेमचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, टाटा 407 में सवार भैंस भी मर गई। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा है। परिवार के लोग विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने गांव निवासी सुनील मौर्य की ओर से अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



उधर, शहजादनगर थाने के गांव बल्लू की मडै़या निवासी राहत जान बाइक से बिलासपुर आ रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित परेवा फार्म के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में करके घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed