फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four million of the goods made to break the lock of the house of engineer

इंजीनियर के घर का ताला तोड़ चार लाख का माल उड़ाया

Sun, 16 Oct 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 16 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four million of the goods made to break the lock of the house of engineer
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : amarujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुरम कॉलोनी में एक इंजीनियर के घर से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। दिनदहाड़े जिस समय चोरी को अंजाम दिया गया, उस समय घर पर कोई नहीं था। देर शाम परिवार घर लौटा तो घटना की जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


जगदीशपुरम कॉलोनी निवासी अशोक शुक्ला छत्तीसगढ़ में इंजीनियर हैं। उसकी पत्नी रीना शुक्ला यहां पर बेटी प्रिया शुक्ला के साथ रहती है। सुबह पत्नी खालीसहाट रिश्तेदार के यहां बेटी के साथ गई थी। घर पर ताला लटक रहा था।
विज्ञापन


देर शाम रीना जब घर पहुंची तो ताला टूटा हुआ था। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय ने पहुंचकर घटना की जांच की। इंजीनियर की पत्नी का कहना है कि नकदी, जेवरात समेत चार लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है कि चोरी गई नकदी कितनी है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed