फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेप में असफल होने पर किया था छात्रा का मर्डर

रेप में असफल होने पर किया था छात्रा का मर्डर

Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेप में असफल होने पर किया था छात्रा का मर्डर
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छुपा दिया था।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बीती नौ जनवरी की शाम भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 12वीं की छात्रा नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी।
विज्ञापन



लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव की एक महिला जंगल की तरफ सरपत काटने गई थी। इसी दौरान उसने झाड़ियों में शव देखा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पड़ताल के दौरान हत्या के आरोपी मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसमें जुर्म स्वीकार कर लिया।


एसपी ने बताया कि छात्रा नित्यक्रिया के लिए गई थी। आरोपी पहले से ही झाड़ियों में छुपा बैठा था। छात्रा को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसके विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। छात्रा की मौत हो जाने पर उसके शव को झाड़ियों में छुपा दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed