फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work load in medical college is making doctors sick

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में काम का बोझ डॉक्टरों को बना रहा बीमार

Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Work load in medical college is making doctors sick
मेडिकल कॉलेज में फिजि​शियन चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिन मरीजों की संख्या रोजाना डेढ़ हजार के आसपास रह रही है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी है, जो डॉक्टर मौजूद हैं, उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तक पूरा मेडिकल कॉलेज मरीजों से खचाखच भरा रहता है। डॉक्टरों पर इस कदर काम का बोझ है कि मरीजों का इलाज करते-करते वे खुद बीमार होने लगे हैं, लेकिन कोई उनका दर्द सुनने, समझने वाला नहीं है।
विज्ञापन

ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक छह घंटे यानी 360 मिनट की होती है। इतने समय में ही सात डॉक्टरों को 1,500 मरीज देखने पड़ते हैं। इनमें से 70 फीसदी मरीज मेडिकल कॉलेज के इकलौते फिजिशियन के हिस्से में आते हैं। चूंकि इन दिनों मौसम जनित रोगों का प्रकोप ज्यादा है, इससे डॉक्टरों के पास काम का दबाव और अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों वायरल फीवर का कहर है। डेंगू और मलेरिया भी कहर बरपा रहा है। जिधर देखो, उधर लोग बुखार, सर्दी-खांसी की चपेट में हैं। शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां कोई बीमार न हो। कोई बुखार से पीड़ित हैं तो कोई अन्य बीमारियों से। ऐसे में सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग सक्षम हैं वे निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन गरीब तबके के लोगों को सरकारी अस्पताल का ही सहारा है। यही वजह है कि इन दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। मेडिकल कॉलेज में शहर के अलावा देहात के मरीज भी पहुंच रहे हैं। वैसे तो देहातों में भी सरकारी अस्पताल हैं, लेकिन वहां न डॉक्टर हैं और न अन्य सुविधाएं। ऐसे में मरीज मेडिकल कॉलेज की ओर भागते हैं।

-------------
मेडिकल कॉलेज का पिछले 10 दिनों का आंकड़ा
दिनांक- ओपीडी- खून की जांच, सिटी स्कैन
20- सितंबर- 1538 165 15
21- सितंबर- 1448 - -
22- सितंबर-1282 133 17
23- सितंबर-1358 259 16
25- सितंबर-1239 283 19
26- सितंबर-1335 244 17
27- सितंबर-1388 251 19
285-सितंबर-676 125 20
29- सितंबर-1241 246 15
30- सितंबर-1450 272 14
-------------
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ कम है, इसके बाद भी हमारा पूरा प्रयास रहता है कि मरीजों को उचित इलाज मिले। उम्मीद है जल्द ही मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। - डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्रचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed