फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends

मनीष मल्होत्रा का शो: आलिया-विक्की कौशल ने लूटी महफिल; माधुरी दीक्षित-शबाना आजमी समेत ये सेलेब्स हुए शामिल

Sun, 27 Sep 2026 09:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Sep 2026 09:25 AM IST
सार

15 Years Of Manish Malhotra Mijwan: बीती रात मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का खास 'मिजवान वेलफेयर फैशन शो' आयोजित हुआ। यहां कई सेलेब्स ने शिरकत की। विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने साथ में रैंप वॉक कर महफिल लूट ली।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
मनीष मल्होत्रा के शो में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष मल्होत्रा के शो में कई नामी सितारे शामिल हुए। कल 26 सितंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में यह भव्य इवेंट आयोजित हुआ। विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने रैंप वॉक की। वे इस खास शो में शोस्टॉपर बने। उनके अलावा माधुरी दीक्षित और शबाना आजमी भी पहुंचीं।

विज्ञापन

Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
आलिया भट्ट-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

एक-दूजे का हाथ थामे चले आलिया-विक्की कौशल
विक्की कौशल और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया। इस बीच दोनों सितारों ने कल मनीष के शो में शिरकत करके महफिल लूट ली। रैंप पर दोनों ने साथ वॉक की। एक-दूजे का हाथ थामे जब ये चले, तो इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

शाही लुक से बटोरीं तारीफें
आलिया और विक्की ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट पहने। दोनों शाही अंदाज में नजर आए। आलिया भट्ट आइवरी और सिल्वर टोन का लहंगा पहने रैंप पर आईं। उन्होंने डायमंड चोकर और ईयररिंग्स से अपना लुक कंपलीट किया। वहीं, विक्की कौशल ने ब्लू और व्हाइट-कॉबाल्ट ब्लू टोन की शेरवानी पहनी थी। 

विज्ञापन

Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

माधुरी दीक्षित ने इवेंट में लगाए चार चांद
मिजवान के 15 साल पूरे होने के जश्न में माधुरी दीक्षित भी पहुंचीं। उन्होंने अपने पति श्रीराम नेने के साथ आयोजन में शिरकत की। साड़ी में धक-धक गर्ल बेहद खूबसूरत लगीं। 

Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने कहा शुक्रिया
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को भी मनीष मल्होत्रा के शो में देखा गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। आयोजन में आने वालों का शबाना आजमी ने स्वागत किया और शुक्रिया भी अदा किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Vicky Kaushal Alia turned showstoppers for Manish Malhotra Mijwan Show Madhuri Dixit Shabana Azmi also attends
जावेद अख्तर-उर्मिला-सान्या-जोया - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

ये सेलेब्स भी शामिल हुए
मनीष मल्होत्रा के शो में जावेद अख्तर, जोया अख्तर और उर्मिला मातोंडकर भी पहुंचे। सभी ने इस शो को लेकर डिजाइनर को बधाई दी। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा ने भी शिरकत की। ब्लैक कलर के आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed