फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit News: राजमिस्त्री को निवाला बनाने वाले बाघ की दहाड़ से फिर फैली दहशत, ग्रामीणों ने जागकर काटी रात

Fri, 13 Jan 2023 11:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
panic among villagers due to presence of tiger near Tanda Bijaisi village in Pilibhit
सड़क पर घूमता बाघ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के गांव टांडा बिजैसी में दो दिन बाद बुधवार रात हमलावर बाघ की फिर चहलकदमी देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। दहशत के चलते ग्रामीण रातभर जागते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम भी रातभर निगरानी करती रही।  ग्रामीणों का कहना है कि राजमिस्त्री की जान लेने वाला बाघ आसपास खेतों में ही छिपा हुआ है। 


 
महोफ और सुरई रेंज के जंगल से दो किलोमीटर दूर स्थित टांडा बिजैसी गांव में रविवार रात को बाघ ने राजमिस्त्री गोकुल मलिक को न सिर्फ मारा डाला था, बल्कि उसे उठाकर खेत में ले गया था। अगले दिन सुबह गोकुल का अधखाया शव मिला था। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए वन विभाग की टीम ने चार कैमरों और पिंजरा लगाने के साथ निगरानी शुरू की थी। 

बुधवार रात को इलाके में दिखा बाघ

पिछले दो दिनों से टीम दावा कर रही थी कि घटनास्थल और उसके आसपास इलाके में बाघ नहीं हैं। बाघ के उत्तराखंड की तरफ जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन बुधवार रात बाघ की फिर टांडा बिजैसी गांव के निकट मौजूदगी देखी गई।  

panic among villagers due to presence of tiger near Tanda Bijaisi village in Pilibhit
ग्रामीणों ने जागकर काटी रात - फोटो : अमर उजाला

गांव निवासी असीम के घर से दौ मीटर दूरी पर बाघ को देखा गया। एकाएक कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों की नजर बाघ पर पड़ी तो खलबली मच गई। ग्रामीण एकत्र हो गए। हाथ में टॉर्च व लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण रात भर जागकर शोर मचाते रहे। सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस टीम भी गांव पहुंच गई और रात भर टीम निगरानी करती रही। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है। वह कभी भी हमलावर हो सकता है। 

panic among villagers due to presence of tiger near Tanda Bijaisi village in Pilibhit
ग्रामीणों को समझाते रेंजर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों की मांग- ड्रोन से हो बाघ की निगरानी

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से बाघ क्षेत्र में ही मौजूद है। इंसान का खून मुंह लगने से वह किसी भी अन्य पर हमलावर हो सकता है। बुधवार रात भी बाघ आबादी की ओर आ रहा था। ऐसे में विभाग को गांव के नजदीक गन्ने के खेतों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होनी चाहिए। जिससे बाघ को पकड़ा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
panic among villagers due to presence of tiger near Tanda Bijaisi village in Pilibhit
प्रकाश और मनोज - फोटो : अमर उजाला

आफत बन गया हमलावर बाघ

ग्रामीण प्रकाश मंडल ने बताया कि गोकुल की मौत के बाद बाघ की दहशत कायम है। गांव के आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। विभाग को ड्रोन कैमरे से निगरानी कर बाघ को पकड़ना चाहिए। मनोज राय ने कहा कि बुधवार रात बाघ गांव से दो सौ मीटर दूरी पर था। गनीमत रही कि कुत्तों के चिल्लाने पर बाघ पर नजर पड़ गई। पूरा गांव दहशत में है। जल्द से जल्द बाघ को पकड़ा जाए। 
विज्ञापन
panic among villagers due to presence of tiger near Tanda Bijaisi village in Pilibhit
राजमिस्त्री गोकुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बाघ की निगरानी जारी है। कैमरों के साथ पिंजरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों को सचेत किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed