{"_id":"68335c3d028f88b4d60515dd","slug":"tiger-kills-woman-working-in-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136618-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने खेत पर काम कर रही महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने खेत पर काम कर रही महिला को मार डाला
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल के किनारे खेत में गन्ने की फसल की निराई (खरपतवार साफ करना) कर रही गांव खिरकिया बरगदिया निवासी महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। खेत पर पहुंचे पति के शोर-शराबा करने पर आसपास खेतों में मौजूद किसान एकत्र हुए। खोजबीन करने पर खेत के ही दूसरे छोर पर महिला का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर वन विभाग के अफसर-कर्मचारी ग्रामीणों के आक्रोश की वजह से तीन घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंचे।
घटना हरीपुर जंगल के किनारे गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर हुई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल और दूसरी ओर खेत हैं। रविवार को गांव खिरकिया बरगदिया निवासी रामायन अपनी पत्नी लौंगश्री (55) और बड़े पुत्र श्याम सुंदर के साथ गन्ने की फसल की निराई करने गए।
कुछ देर बाद श्याम सुंदर वापस घर चला आया। दंपती खेत की निराई करते रहे। कुछ दूरी पर दूसरे खेत में किसान का ट्रैक्टर चल रहा था तो पड़ोस के खेत में कई महिलाएं घास काट रहीं थीं। दिन में करीब तीन बजे भूख लगने की बात कहकर रामायन घर चला गया। घर से खाना लेकर लौटने पर पत्नी लौंगश्री को खेत में न देखकर उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्र हुए। लोगोंं ने शोर-शराबा करते हुए लौंगश्री की तलाश शुरू की। खोजबीन में खेत के दूसरे छोर पर लौंगश्री का खून से लथपथ शव मिल गया। सूचना हरीपुर रेंजर को दी गई। मगर घटना के तीन घंटे बाद भी वन विभाग के अफसर और कर्मचारी नहीं पहुंचे। हरीपुर रेंजर सहीर अहमद ने बताया कि बाघ के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिली है। टीम के साथ मौके पर रवाना हुए हैं।
एसएसआई नितिन शर्मा ने बताया कि बाघ के हमले से महिला की मौत की सूचना पर टीम को भेजा गया है। लौंगश्री के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जाएगा। लौंगश्री के परिवार में पति के अलावा दो पुत्र श्याम सुंदर और राजेंद्र है। पांच पुत्रियों में चार की शादी हो चुकी है। शिवकुमारी अविवाहित है।