{"_id":"66e5f72e337d47cbf00802c4","slug":"girl-molested-after-being-locked-in-the-house-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122454-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में बंद कर बालिका से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में बंद कर बालिका से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। चक्की से आटा लेने गई सात साल की बालिका को चीज खिलाने के बहाने घर में बंद कर 35 वर्षीय युवक ने छेड़खानी की। बालिका के शोर मचाने पर उसे 10 रुपये देकर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा। बालिका ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार शाम को एक गांव की है। बालिका की मां ने बताया कि पुत्री को घर से करीब 150 मीटर दूरी पर चक्की पर आटा लेने भेजा था। युवक उसे चीज दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। घर में उसने बालिका को बंद कर छेड़खानी की। विरोध और शोर-शराबे पर आरोपी ने पुत्री को 10 रुपये देकर किसी को कोई बात न बताने के लिए कहा। बालिका की मां ने बताया कि पुत्री के गुमसुम होने पर जब उसने उससे जानकारी की। तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बालिका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। संवाद