{"_id":"5cdaf48abdec22072c3315dc","slug":"141557853322-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स की गुंडई, वाहन खड़ा करने की बात पर पुलिस से भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकर्स की गुंडई, वाहन खड़ा करने की बात पर पुलिस से भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन
बीसलपुर। बाइक सवार दो युवक यूपी 100 पुलिस से बेवजह उलझ गए। सरकारी गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी होने पर तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग झोंक दिया। हालांकि इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मौके पर जा पहुंचे। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। बस स्टैंड के पास हुई घटना के चलते भगदड़ मची रही। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। यूपी 100 पुलिस के हेड कांस्टेबल ईसार अहमद ने बताया कि वह अपने साथी सिपाही कृष्ण कुमार के साथ रोडवेज बस स्टैंड मार्केट में एक होटल पर खाना खाने गए थे। वहां पर उन्होंने सरकारी चार पहिया गाड़ी खड़ी कर दी। खाना खाकर दोनों लौटे तो उनकी सरकारी बोलेरो के पास अपाचे बाइक खड़ी मिली। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो युवक वहां आ धमके। दोनों युवकों ने बाइक के पास बोलेरो खड़ी करने की बात पर उलझना शुरू कर दिया। कहा कि जहां पर बोलेरो खड़ी की है, वहां रोजाना ही उनकी बाइक खड़ी होती है। पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानें। कहासुनी होने पर युवकों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों पुलिसकर्मी बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। आरोपी भी खुद को फंसता देख भागने लगे। सिपाहियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सिपाहियों ने पीछा करके एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग गया। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक भी रात में ही मौके पर आ गए और मौजूद आसपास के लोगों से जानकारी की। इसमें सभी ने युवकों के गुंडई करने की बात कही। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अनिल बताया। उसके पास से एक तमंचा, आठ कारतूस भी बरामद हुए। उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहां उससे पूछताछ की गई। रात को ही यूपी 100 के हेड कांस्टेबल ईसार अहमद की ओर से आरोपी अनिल और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने और सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।
आरोपी अनिल फायरिंग के और मामले में था वांछित
प्रभारी कोतवाल इफ्तार हुसैन ने बताया कि यूपी 100 पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी अनिल फायरिंग के एक अन्य मामले में भी वांछित चल रहा था। मोहल्ला पटेल नगर निवासी विमल ने भी अनिल पर 13 अप्रैल को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें भी अनिल पर फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसका भाई गुड्डू भी आरोपी है। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद दोनों मामलों में उसका चालान किया गया है।
दुकानदार बोले- अक्सर तमंचे से फायर करते थे आरोपी
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने भी आरोपियों की गुंडई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात को फायरिंग की गई थी। इसके बाद कुछ दुकानें खुली थीं, वह भी घबराकर बंद कर गए थे। आरोपी की आम शोहरत को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह झगड़ा -फसाद करने में उतारू रहते हैं। घटना के अलावा भी यहां आने के बाद आरोपी तमंचे से कई बार फायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। मौके पर जाकर स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की पुष्टि की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह एक अन्य घटना भी नामजद था। दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी कराई जा रही है, उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर