फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1073 waqf properties not found in physical verification

Pilibhit News: भौतिक सत्यापन में नहीं मिलीं 1073 वक्फ संपत्तियां

Sat, 11 Jan 2025 04:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jan 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
1073 waqf properties not found in physical verification
पीलीभीत। वामसी पोर्टल पर दर्ज जिले की वक्फ संपत्तियों के सत्यापन में 1513 संपत्तियां मौजूद मिलीं है। जबकि, 1073 संपत्तियां नहीं िमली।
विज्ञापन

इसमें सदर तहसील में सबसे अधिक संपत्तियां सत्यापन में पाई गईं। अमरिया में 300 से अधिक वक्फ संपत्तियां भौतिक सत्यापन में नहीं मिली हैं। प्रशासन ने इन संपत्तियों के सत्यापन की रिपोर्ट शासन को भेजी है। वामसी पोर्टल के अनुसार जिले में 2586 वक्फ संपत्तियां हैं। पोर्टल पर यह संपत्तियां 2575 क्रमांक में दर्ज हैं। कुछ क्रमांक में दो-दो संपत्तियां हैं। प्रशासन ने लेखपालों की ड्यूटी लगाकर इन संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया। कितनी वक्फ की संपत्ति का नामांतरण हुआ, कितनी संपत्तियों का नामांतरण होना है।
संपत्ति अपने मूल रूप में है या उसका मूल स्वरूप बदला गया है।
सत्यापन में करीब 1073 संपत्तियां मौके पर नहीं मिली हैं। इसमें अमरिया तहसील क्षेत्र में 300 वक्फ संपत्तियां नहीं मिलीं हैं। बीसलपुर में 82 में 11 वक्फ संपत्तियां ही पाई गई हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि सत्यापन में पोर्टल पर दर्ज 2586 के सापेक्ष 1513 वक्फ संपत्तियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed