{"_id":"64d626af2591f3ec760aadde","slug":"the-saga-of-heroes-told-to-children-in-schools-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5366-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्कूलों में बच्चों को सुनाई गई वीरों की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्कूलों में बच्चों को सुनाई गई वीरों की गाथा
विज्ञापन
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना/भोपा/सिखेड़ा। विभिन्न स्कूलों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत महापुरुषों की कहानियां बच्चों को सुनाई गई। पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण भी किया गया।
गांव रसूलपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल में प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता, संदीप कौशिक पूनम, सुनील कुमार मौजूद रहे।
वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में सुभाष, कलाम, टैगोर, गांधी सदन के बच्चों ने अलग अलग स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। गांधी सदन से फरहा, शिवानी ने सुभाषचंद्र बोस व सरदार भगत सिंह के जीवन के बारे में विचार व्यक्त किए। सुभाष सदन से भावना, हुदा ने लाल बहादुर शास्त्री व जवाहरलाल नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला। टैगोर सदन से वंशिका, नमन त्यागी ने झांसी की रानी व चंद्रशेखर आजाद के जीवन व कुर्बानी के बारे में बताया। प्रबंधक सुशील कुमार आर्य, प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने बच्चों को अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
बुढ़ाना में कांधला रोड स्थित मेपल्स अकादमी में प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने वीरों की गाथाएं बच्चों को सुनाई।