फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: पति ने पत्नी पर कैंची से हमला किया, हाथ से गिरकर तीन माह की बेटी की मौत

Fri, 18 Sep 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में देवर से संबंध होने के शक में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। पत्नी ने बचने का प्रयास किया तो उसकी गोद से तीन माह की बेटी नीचे फर्श पर गिर गई, जिससे उसका सिर फर्श पर लगने से मौत हो गई। परिवार वाले शव दफनाने जाने लगे, तभी हत्या की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और शव कब्जे में लिया। इसको लेकर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक हुई तो परिजनों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह घर में काम कर रही थी। तभी उसके पति ने देवर के साथ संबंध होने का शक जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पति ने कमरे से कैंची उठाकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसके चिल्लाने पर दूसरे कमरे से आई दो ननदों ने उसे बचाया। तभी पति ने दोबारा कैंची मारने का प्रयास किया तो वह बचने लगी और उसके हाथ से तीन माह की बेटी छूटकर नीचे फर्श पर गिर गई। फर्श पर बच्ची का सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के अन्य लोग वहां आ गए, जिन्हें देखते ही पति घर से भाग गया। परिवार वालों ने गांव के निजी चिकित्सक के यहां घायल महिला का उपचार कराया। बच्ची की मौत होने पर परिवार वाले उसका शव दफनाने की जल्दबाजी करने लगे। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बच्ची को पिता ने जमीन पर पटककर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आए पुलिसकर्मियों ने परिजनों को रास्ते में रोककर शव कब्जे में ले लिया। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया और पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गए और फिर दफनाया गया। इसमें किसी की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हत्या की सूचना देने के शक में पड़ोसियों के साथ झगड़ा किया
बच्ची की मौत होने पर परिवार वाले मामले को दबाने में लग गए थे और किसी को जानकारी दिए बिना ही दफनाने के लिए शव ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही पुलिसकर्मी पहुंच गए। इस पर अलीबा के परिवार वालों को पड़ोसियों पर हत्या की सूचना देने का शक हुआ। इसको लेकर गली में खड़े होकर पड़ोसियों के साथ झगड़ा भी किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराकर घर भेज दिया।

तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी बच्ची
महिला ने बताया कि उसका पति वेल्डिंग मिस्त्री है। मृतक बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अब उसके परिवार में बड़ा बेटा और एक बेटी रह गए हैं। उसने बताया कि पिछले कई दिन से परिवार में झगड़ा चल रहा था। इस मामले में तीन दिन पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि बाद में कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

सिर में चोट लगने व खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची के सिर में चोट लग गई थी और उसके सिर से खून भी ज्यादा निकल गया था। इस कारण ही बच्ची की मौत हुई है।

वर्जन-
गांव में बच्ची की मौत हुई है। पुलिस गांव में हत्या की सूचना पर गई थी तो वहां बताया गया कि बच्ची अपनी मां के हाथ से छूटकर फर्श पर गिरी है। इसमें किसी की तरफ से तहरीर आने पर उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed