{"_id":"6aac41184f2f2860bb0a7b8a","slug":"mosques-are-the-bjp-governments-staple-diet-rakesh-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-180933-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरंकार की खुराक है मस्जिद : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरंकार की खुराक है मस्जिद : राकेश टिकैत
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित पंचायत में शामिल होने पहुंचे किसान : संवाद
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण पर कहा कि मस्जिद तो भाजपा सरकार की खुराक है। कोर्ट के आदेश के बहाने मस्जिद ढहा दी गई। अब यह देश आंदोलन से बचेगा। वहां नेता नहीं गए और लोग हमें जाने के लिए कह रहे थे। 23 अक्तूबर को गन्ना भवन लखनऊ पर पंचायत होगी।
जीआईसी के मैदान से सरकार को चेतावनी दी कि गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। रामपुर की यूनिवर्सिटी तोड़ी गई तो ट्रैक्टर-जेसीबी के बीच युद्ध होगा। सरकार की गलत योजना से मेरठ के अस्पताल और बाजार तोड़ दिए गए। सरकार को अपनी नीति बदलनी होगी। बड़े अस्पतालों में उपचार संभव नहीं है, छोटे अस्पतालों में ही आमजन का उपचार हो सकता है।
बच्चों को शहर में पढ़ाने के बजाए गांव के स्कूलों को ठीक किया जाना चाहिए। नई समस्या यह है कि सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ रहे हैं और उच्च लोग पढ़ा रहे हैं। तालमेल में संवादहीनता हो रही है। स्कूलों की व्यवस्था ठीक करनी होगी। किसानों को खुद को बचाने के लिए खर्चे कम करने होंगे।
विज्ञापन
सरकार सस्ते दूध का लालच देकर पशुधन खत्म करने की साजिश है।
2047 तक जमीन छिन जाएगी। खर्च कम कर जमीन बचानी होगी। खेती घाटे का सौदा नहीं है लेकिन सही तरीके अपनाने होंगे। अगर खेती नहीं है तो गांव में क्या करेंगे। गन्ना बेचते हैं और चीनी खरीदते हैं। गन्ने का भाव 500 से 600 के पास होना चाहिए।