फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shalini and Khushi threw the javelin the farthest in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शालिनी और खुशी ने सबसे दूर फेंका भाला

Tue, 10 Oct 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shalini and Khushi threw the javelin the farthest in Muzaffarnagar
एसडी इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय शै​क्षिक क्रीडा प्रतियोगिता  में योग करती बालिकाएं। संवाद
- एसडी इंटर कॉलेज में 74वीं जनपदीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की 74वीं जनपदीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। एसएसपी संजीव सुमन ने प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक के अलग-अलग वर्ग में मुकाबले हुए। भाला फेंक में शालिनी और खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और गुब्बारे उड़ाकर एसएसपी संजीव सुमन, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लुकमान ने प्रथम, वैभव ने द्वितीय और हर्ष पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में उवैश ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में आहद प्रथम, सागर द्वितीय और रोबिन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया ने पहला, हिना ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में चेतना ने पहला और अनु ने दूसरा व तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में शालिनी प्रथम, रीना द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शोएब ने प्रथम, राजन ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अहरार ने पहला, हर्ष ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में सागर प्रथम, निखिल द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तांशी ने पहला, तरुषी ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में अविका ने पहला और अंशिका ने दूसरा और निशि ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में खुशी प्रथम, अमाया द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, विदेश ने द्वितीय और लविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में मानव ने पहला, विकास ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान पाया।
सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभि ने पहला, माही ने दूसरा और वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ में विधि ने पहला और पूजा ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान पाया।




इन विद्यालयों की छात्राओं ने दी प्रस्तुति

क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन पर एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज का योग का कार्यक्रम व लोकगीत भी सभी को खूब पसंद आया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश मोहन, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. कंचन प्रभा, सुनील कुमार शर्मा, विनीत चौधरी, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुधीर त्यागी, सलीम अहमद, प्रीति चौधरी, मोनिका, कुसुम लता, डॉ. राजेश कुमारी, शारीरिक शिक्षक डॉ. राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर, दीपक बालियान, अक्षय कुमार, राकेश, विकास शर्मा, डॉ. राजबल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed