फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A woman has accused the District Horticulture Officer of sexually assaulting her in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: महिला कर्मी ने अफसर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बोली-पिटाई भी की, 'भागकर बचाई जान, मुझे थप्पड़ भी मारा'

Tue, 05 Oct 2021 11:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Oct 2021 11:55 PM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां महिला कर्मी ने अधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। यही नहीं विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP News: A woman has accused the District Horticulture Officer of sexually assaulting her in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
जिला उद्यान कार्यालय, मुजफ्फरनगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला उद्यान अधिकारी पर एक महिला सहकर्मी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप है। वहीं अफसर का आरोप है कि महिला ने उसे तमाचा मारा और बाद में अपने पति के साथ मिलकर उस पर हमला बोला और उसने भागकर जान बचाई। दोनों पक्षों ने सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस ने अफसरों को अवगत कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला उद्यान विभाग में सोमवार शाम साढे़ चार बजे उस समय हंगामा हो गया, जब जिला उद्यान अधिकारी पर एक महिला सहकर्मी ने पिटाई और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। महिला के शोर से कंपनी बाग में टहल रहे लोग मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला कर्मचारी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह अपने कक्ष में पटल पर कार्य में व्यस्त थीं। इसी बीच जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान उनके कक्ष में आए और छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि इस आचरण का विरोध करने पर अफसर ने महिला कर्मी के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला कर्मी का चश्मा भी टूट गया। मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने और झूठे मामलों में फंसाने और नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी गई। महिला कर्मी का आरोप है कि जब से अफसर ने यहां पर चार्ज संभाला है, तभी से वह बदसलूकी करते आ रहे हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला कर्मी की सरकारी अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी कराई है। 
विज्ञापन


उधर, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल से उर्दू अनुवादक महिला कर्मी के पास रखा उपस्थिति और डिस्पैच रजिस्टर मंगवाया था, मगर महिला कर्मी ने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जब वे खुद महिलाकर्मी के पास रजिस्टर लेने पहुंचे तो महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने फोन करके अपने पति जो बघरा ब्लॉक में उर्दू अनुवादक है, को बुला लिया। जब वे जीप में बैठकर जाने लगे तो महिला व उसके पति और दो अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने दफ्तर से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को लेकर दोनों ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा 

उद्यान विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने भी डीएचओ सतेंद्र पाल मान पर कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और शोषण करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जुलाई माह से कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया है। 

चर्चाओं में रहा डीएचओ सतेंद्र का कार्यकाल
जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान एक साल से चर्चाओं में रहे हैं। कर्मचारियों ने 27 मार्च 2021 को उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत की थी। इस मामले में उप निदेशक उद्यान सहारनपुर मंडल जय करण सिंह ने 30 मार्च को शिकायत को सही पाने पर डीएचओ सतेंद्र पाल अनुत्पादक प्रक्षेत्र में कर्मचारियों की नियुक्ति को अनुचित ठहराते हुए नाराजगी प्रकट की थी और राजकीय हित में प्रतिकूल आचरण नहीं करने की चेतावनी देते हुए स्थानांतरण को निरस्त कर पूर्व व्यवस्था में कर्मचारियों का समायोजन करने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले सीडीओ आलोक कुमार जांच कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
  
दोनों ओर से तहरीर आई
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों की डॉक्टरी कराई है। मामला अफसरों के संज्ञान में है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच 
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सीडीओ आलोक यादव को पूरे प्रकरण की जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed