{"_id":"6ab39c657fa9abc67d05a0f3","slug":"blind-murder-solved-son-killed-his-mother-with-a-shovel-driven-by-greed-for-property-and-cash-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4755829-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा के अंधेकत्ल का खुलासा: संपत्ति और नकदी के लालच में बेटे ने ही मां को फावड़े से मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा के अंधेकत्ल का खुलासा: संपत्ति और नकदी के लालच में बेटे ने ही मां को फावड़े से मार डाला, गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 04:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:42 PM IST
सार
शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय विधवा प्रेमबाई अहिरवार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, बेटे कौशल अहिरवार ने संपत्ति, नकदी और जेवरात के लालच में फावड़े से मां पर कई वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस घेरे में आरोपी।
विस्तार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन के बाहा टोला में हुई 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सुनसान स्थान पर हुई इस वारदात को पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे कौशल अहिरवार ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका प्रेमबाई अहिरवार अपने पति रामनारायण अहिरवार की मौत के बाद खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति शिक्षक थे और वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद प्रेमबाई वहीं रहकर अपना जीवन गुजार रही थीं। बताया गया कि 18 सितंबर की रात प्रेमबाई की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के आसपास का क्षेत्र सुनसान होने के कारण शुरुआती जांच में पुलिस के सामने हत्यारे की पहचान बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का संदेह परिवार के ही सदस्य पर पहुंचा। इसके बाद कौशल अहिरवार से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के मुताबिक उसने हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: 79 की उम्र में दिग्विजय की 950 KM पदयात्रा, रोज 8 KM की प्रैक्टिस; 20 अक्टूबर से शुरुआत, क्या है वजह?
विज्ञापन
फावड़े से किए थे कई वार
पुलिस के अनुसार, कौशल ने संपत्ति, घर में रखी नकदी और जेवरात के लालच में अपनी मां पर फावड़े से हमला किया था। सिर पर कई वार करने के बाद वह मौके से निकल गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कौशल के पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। प्रेमबाई के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में नौकरी करता है, जबकि कौशल गांव के पुराने मकान में अलग रहता था।
