फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Suspicious person enters school; people catch and beat him.

Jalandhar News: स्कूल में घुसा संदिग्ध व्यक्ति, लोगाें ने पकड़ कर पीटा

Wed, 23 Sep 2026 04:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 23 Sep 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Suspicious person enters school; people catch and beat him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में एक संदिग्ध व्यक्ति के दाखिल होने से हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में बच्चा अगवा करने के आरोप गलत पाए गए हैं।

एक महिला ने बच्चे को स्कूल छोड़ते समय व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर शोर मचाया था। व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी को एडमिशन, बच्चे को छोड़ने और भाई से मिलने जैसी अलग-अलग बातें बताईं। इसके बाद स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बस्ती बावा खेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि व्यक्ति को रिसेप्शन के पास ही रोक लिया गया था। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में व्यक्ति की पहचान राम बहादुर निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह मकसूदां मंडी के पास रहता है। राम बहादुर शराब के नशे में स्कूल परिसर में दाखिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, वह एक बच्चे के एडमिशन संबंधी जानकारी लेने आया था। जांच में उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक मामला नहीं मिला। बच्चा उठाने के प्रयास की शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed