लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भाकियू ने मेरठ, बागपत, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कलक्ट्रेट का घेराव किया। रालोद, सपा, आप, भाकियू तोमर, प्रसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किए। कई जगह हाईवों पर जाम भी लगाया गया।
मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, योगेश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अतुल प्रधान आदि 100 से ज्यादा सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में तीन बजे इन्हें छोड़ दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पर अलग-अलग राजनीति पार्टी के लोगों ने हंगामा किया। इनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
2 of 7
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला समेत 20 लोग और रालोद नेताओं समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मोदीपुरम चौकी के पास प्रसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंका।
3 of 7
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शामली में रालोद नेताओं ने गुरुद्वारा तिराहे पर प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर रोड जाम करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर उन्हें अंदर ही रोक दिया। अधिवक्ता भी इस घटना को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सपा नेताओं ने जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली हाईवे जाम किया। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन ने गौरव टिकैत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट का घेराव किया। किसानों ने रोहाना में टोल फ्री कराया।
4 of 7
लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भाकियू, सपा और कांग्रेस ने कलक्ट्रेट धरना प्रदर्शन किए। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान सपा के 102 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। कांग्रेस ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। रामपुर मनिहारान में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
5 of 7
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कलक्ट्रेट में भाकियू, सपा, कांग्रेस ने धरना दिया। सेंटमैरी चौराहे के पास कुछ किसानों ने करीब आधा घंटे तक जाम भी लगाया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक कांग्रेस और सपा नेता धरने पर बैठे। धामपुर, नजीबाबाद, नगीना समेत कई जगहों पर भी किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।