फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   12-YEAR-OLD BOY INJURED IN FIRING DURING RIVALRY, ACCUSED HELD WITH PISTOL AND 24 LIVE CARTRIDGES

बिहार: तीन राउंड फायरिंग में घायल हुआ 12 साल का बच्चा, आरोपी के पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 23 Sep 2026 04:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

मुंगेर के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में पुरानी अदावत के दौरान हुई फायरिंग में दोस्तों के साथ खेल रहा 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और तीन खोखों के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
12-YEAR-OLD BOY INJURED IN FIRING DURING RIVALRY, ACCUSED HELD WITH PISTOL AND 24 LIVE CARTRIDGES
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में दो ग्रामीणों के बीच चल रही पुरानी अदावत के दौरान हुई गोलीबारी की चपेट में आकर दोस्तों के साथ खेल रहा 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के पास लगी और आर-पार निकल गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल और कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

घायल किशोर की पहचान लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी गंगा कुमार सिंह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि गोली किशोर के बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई है। इससे पैर में जख्म हुआ है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

सत्यानंद को निशाना बनाकर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल किशोर के बाबा पुलिस सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के संजय सिंह और सत्यानंद सिंह के बीच करीब एक वर्ष से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व के एक मामले में सत्यानंद सिंह जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान संजय सिंह ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन सत्यानंद बच गया।

बताया गया कि सत्यानंद के घर से बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद संजय सिंह ने उसका पीछा किया और उस पर करीब तीन राउंड फायरिंग की। इसी दौरान वहां दोस्तों के साथ खेल रहा श्रवण गोली की चपेट में आ गया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।



पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर भागने लगा था किशोर
श्रवण ने बताया कि वह गांव के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने संजय सिंह को गोली चलाते हुए देखा और सत्यानंद सिंह को आगे भागते देखा। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बच्चे वहां से भागने लगे। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई।

पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल किशोर और उसके बाबा के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटनास्थल से तीन खोखे भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed