{"_id":"6ab3b2b4bf6e5b59f8052379","slug":"youths-enter-civil-hospital-armed-with-weapons-one-apprehended-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111735-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सिविल अस्पताल में हथियार लेकर घुसे युवक, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सिविल अस्पताल में हथियार लेकर घुसे युवक, एक काबू
Wed, 23 Sep 2026 04:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर के सिविल अस्पताल में मंगलवार देर रात दो युवक हथियार लेकर पहुंच गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो संदिग्ध युवक अस्पताल परिसर में दाखिल हुए थे। इन्हें देखकर मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। उसके पास से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। थाना डिवीजन नंबर चार प्रभारी अजमेर लाल ने बताया कि यह मामला दो पक्षों के आपसी विवाद से जुड़ा है। एक पक्ष में अमन, उसका भाई समीर और दोस्त हिमांशु शामिल हैं। दूसरे पक्ष में उनका रिश्तेदार राजपाल बताया गया है। पुलिस के अनुसार, राजपाल के पास कथित तौर पर पिस्तौल थी और वह घटना स्थल से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचने के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।