{"_id":"5aff25104f1c1beb408b64a3","slug":"61526670608-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
33 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
Updated Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। क्षेत्र के पांच गांवों में अभियान चलाकर विद्युत निगम की टीम ने 35 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जेई विनीत सैनी ने 33 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत निगम के एसडीओ भुवनराज सिंह के नेतृत्व में 9 जेई तथा 9 लाइनमैनों की टीम ने मीरापुर, कैथोड़ा, दायमपुरा, मुकल्लमपुरा, भूम्मा आदि गांवों में छापेमारी कर 35 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मीरापुर के जेई विनीत सैनी ने बताया कि दो बड़े बकाएदारों व 33 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों व बकाएदारों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी व फरा ट्रक चालक अमित पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने 27 अप्रैल को एक मिनी ट्रक से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। तब से ही आरोपी व शराब की तस्करी में लिप्त ट्रक चालक फरार चल रहा था।
आरोपियों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने गांव खेड़ी सराय निवासी राकेश पुत्र अतर सिंह व ओमप्रकाश पुत्र शिवचरण का गांव में आपस में झगड़ा करने के आरोप में हिरासत में लेकर चालान कर दिया। उधर, कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी ओमप्रकाश पुत्र शिवचरण को पांच युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ओमप्रकश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उससे रुपए छीनने की नियत से मारपीट की है।