{"_id":"5cf95a05bdec2206fd72d6e9","slug":"155984537615-khatauli-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पिता पर फायर, हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानसठ। जमीन की रंजिश में एक युवक ने अपने साले के साथ मिलकर पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने युवक और उसके साले को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गांव गढ़ी निवासी फूल सिंह पुत्र प्रसादी लाल के दो पुत्र मोनू और पप्पू हैं। पप्पू अपने पिता के साथ रहता है। मोनू और उसके पिता के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम फूल सिंह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मोनू अपने साले सावन को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा। वह पिता से जमीन के बंटवारे को कहने लगा। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। मोनू ने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच उसके साले ने तमंचा निकालकर फूल सिंह पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गए। दोनों ने तमंचे की बट मारकर फूलसिंह को लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोनू और उसके साले बघरा निवासी सावन को हिरासत में ले लिया। घायल फूल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।