फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पकड़े जाने के डर से मारी गई थी बुर्कानशी महिला

पकड़े जाने के डर से मारी गई थी बुर्कानशी महिला

Tue, 26 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से मारी  गई थी बुर्कानशी महिला
सामूहिक दुराचार का विरोध करने पर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
ट्रक चालक और दो क्लीनरों ने सामूहिक दुराचार का विरोध करने पर महिला की हत्या की थी। आरोपियों की मुजफ्फरनगर क्षेत्र में रात के समय शव ठिकाने लगाने की साजिश थी। हालांकि धर्मकांटे पर ट्रक में शव होने का भेद खुलने से उनकी साजिशों पर पानी फिर गया। हत्याकांड में एक आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमे को हत्या के साथ ही गैंगरेप में तरमीम कर लिया है।

इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के साथ 19 सितंबर को ट्रक चालक सीतापुर निवासी अनीस, उसके दो क्लीनर अशोक यादव और रिजवान ने रास्ते में गैंगरेप किया था। पकड़े गए आरोपी क्लीनर रिजवान पुत्र शफीक ने बताया कि महिला ने दुराचार का विरोध किया था। कानून की गिरफ्त से बचने के लिए तीनों ने मिलकर महिला के मुंह को कंबल से तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। रास्ते में महिला के शव को फेंकने का मौका नहीं मिला। वे शव को केबिन में ठूंसकर चल दिए। शव को मुजफ्फरनगर क्षेत्र में ही ठिकाने लगाने की साजिश थी। मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में धर्मकांटे पर चालक स्क्रैप से भरे ट्रक का वजन कराने लगा, तभी धर्मकांटे के कर्मचारी की नजर ट्रक के केबिन में शव पर पड़ी, जिससे मामले का भेद खुल गया था। पुलिस ने आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed