फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेएनएम थर्ड ईयर का छात्र था आकाश

जेएनएम थर्ड ईयर का छात्र था आकाश

Wed, 07 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जेएनएम थर्ड ईयर  का छात्र था आकाश
मेडिकल का छात्र था आकाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर कांड में गोली का शिकार हुआ युवक आकाश मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जेएनएम की पढ़ाई कर रहा था। छोटा भाई अंकुश ने इंटर के इम्तिहान दिए हैं। 16 बीघे जमीन के काश्तकार ब्रजपाल खेतीबाड़ी कर अपने दोनों बेटों की पढ़ाई पूरी करने में जुटा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

नईमंडी कोतवाली के नसीरपुर में सोमवार देर रात हुए सांप्रदायिक बवाल में आकाश पुत्र ब्रजपाल की गोली लगने से मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आकाश मंसूरपुर के मेडिकल कालेज में जेएनएम के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार पढ़ाई में होनहार आकाश का गत वर्ष आर्मी में नंबर आ गया था, लेकिन उम्र कम होने के चलते वह सेना में नहीं जा पाया। छोटे भाई अंकुश ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी है। पिता ब्रजपाल के पास 16 बीघे जमीन है, इसी से वह दोनों बेटों की पढ़ाई करा रहे थे। आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के मुताबिक आकाश काफी मिलनसार और होशियार था। रात भी झगड़े से पूर्व उसने आरोपियों की सभी बातों को मानकर पिता से पाइप लगवाने की बात कही थी। अचानक बवाल हो गया और आरोपियों की गोली से उसकी मौत हो गई। घायल पिता शव आते ही बिलख उठा और दो लोगों के सहारे बेटे के शव के पास तक पहुंचा। शव के पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। पूरा घर परिजनों की चीत्कार से गूंजने लगा। भारी गम के माहौल में शव का दाह-संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed