{"_id":"5cab915cbdec2213f93303ce","slug":"111554747740-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी करेंसी के 46 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी करेंसी के 46 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान कार सवार चार युवकों से पुरानी करेंसी के करीब 46 लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
चुनाव के चलते शहर कोतवाली पुलिस सोमवार रात स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार सवार चार युवकों के पास से नोटबंदी के दौरान बंद की गई पुरानी करेंसी के करीब 46 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनकी कार भी कब्जे में ले ली। शहर कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की गई। बताया गया कि चारों युवकों की यहां के एक व्यक्ति से बातचीत हुई थी, जो पुरानी करेंसी को बदलने की बात कह रहा था। पुरानी करेंसी को बदलने के लिए ये युवक यहां आए थे। पकड़े गए युवकों में दो जयपुर निवासी, एक युवक अलीगढ़ का और एक हाथरस निवासी बताया गया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही थी। साथ ही उस व्यक्ति की तलाश में भी लगी थी, जिसने इन्हें यहां बुलाया था। यह भी पता चला कि इन युवकों से दो युवक धनबाद और हाथरस के पत्रकारों के बेटे हैं। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने कार सवार चार युवकों से पुराने करेंसी के करीब 46 लाख रुपये पकड़े है। इस संबंध में युवकों से पूछताछ की जा रही है।