{"_id":"5ce054c7bdec22070264ba4b","slug":"111558205639-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष होगा मुजफ्फरनगर से टपरी तक का दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष होगा मुजफ्फरनगर से टपरी तक का दोहरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वर्ष होगा मुजफ्फरनगर से टपरी तक का दोहरीकरण
मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन ने शनिवार को खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच बनाए गए डबल ट्रैक का निरीक्षण किया। उनकी स्पेशल ट्रेन नए ट्रैक से होकर आई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 मई को सीआरएस का दौरा होगा। उनके निरीक्षण और ट्रैक को हरी झंडी दिए जाने पर डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया और स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीते दो साल से मुजफ्फरनगर-खतौली के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जो अब फाइनल स्टेज पर है। 20 मई तक का मेगा ब्लॉक रख कर नए ट्रैक पर कांटे और सिग्नल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन ने डबल ट्रैक का निरीक्षण किया। वो दिल्ली से अपनी स्पेशल ट्रेन से मेरठ, मेरठ कैंट, दौराला और खतौली स्टेशन का निरीक्षण करते हुए खतौली से मुजफ्फरनगर नए ट्रैक पर ही नई लाइन का जायजा लेते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने यहां पर पार्सलयान, प्रतीक्षालय, टिकट विंडों आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी से इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ थानों के आसपास भी जमीन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खतौली से मुजफ्फरनगर तक डबल ट्रैक का काम करीब पूरा हो चुका है। 21 मई को सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) शैलेश कुमार पाठक नए ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा ट्रैक का पास करने के उपरांत नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोहरीकरण मेरठ से लेकर टपरी तक होना है। अगले वर्ष के अंत तक मुजफ्फरनगर से टपरी तक का दोहरीकरण कार्य भी पूरा कराया जाएगा। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान एडीआरएम राजीव धनगर, डीईएन (द्वितीय) रश्मि कुमार के अलावा आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
11 पैसेंजर ट्रेन 26 मई तक रद्द
मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग ने मुजफ्फरनगर-खतौली के बीच डबल ट्रैक पर काम होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली 11 ट्रेनों को 26 मई तक रद्द कर दिया है। पहले ये ट्रेन 20 मई तक रद्द दी। अब इन्हें छह दिन और रद्द कर दिया गया है। उधर, शनिवार को भी दिन में पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनों का संचालन बंद रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग के अनुसार जिन 11 पैसेंजर ट्रेनों को 26 मई तक रद्द किया गया है, उनके मेरठ-अंबाला, निजामुद्दीन-अंबाला, ऋषिकेश-दिल्ली, सहारनपुर-दिल्ली, अंबाला-मेरठ, अंबाला-निजामुद़्दीन, दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश, सहारनपुर-दिल्ली आदि शामिल है।