Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After a day of commotion, the street market was set up at night.

Muzaffarnagar News: दिनभर हंगामे के बाद रात को सजा पटरी बाजार

Fri, 06 Nov 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
After a day of commotion, the street market was set up at night.
मुजफ्फरनगर। पंचपर्व के मौके पर लंबे समय से भगत सिंह रोड पर लगने वाले अस्थायी पटरी बाजार को लेकर खूब हंगामा हुआ। प्रशासन के बाजार को टाउन हॉल में शिफ्ट करने के फैसले से पटरी दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। पुलिस ने दुकानदारों को समझाकर शांत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और पुरानी जगह ही बाजार लगाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बाजार शिफ्ट करने को लेकर बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक रुक-रुककर कई बार हंगामे की स्थिति बनी। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पटरी दुकानदारों को शिव चौक से करीब 400 मीटर दूर टाउन हॉल में जगह उपलब्ध कराते हुए बाजार लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों ने इस फैसले का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शिव चौक, भगत सिंह रोड पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रहती है, जबकि टाउन हॉल में बाजार लगाने से ग्राहक नहीं पहुंचेंगे और उनकी बिक्री प्रभावित होगी। अस्थायी पटरी बाजार हटाने के फैसले का शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ा पटरी दुकानदारों की बात सुनी। भाजपा नेता सुनील दर्शन, गौरव मुंडे, मुकेश कुमार, शिव सेना से शरद कपूर मौजूद रहे।
--------------

ठीया लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप
पटरी दुकानदार कौशल सैनी समेत अन्य दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थायी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे बाजार या ठीया लगाने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये तक की रकम मांग रहे हैं। पहले से ही कर्ज लेकर सामान खरीदने के बाद इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कर्ज लेकर मूर्तियां, झालर, दिए, मोमबत्तियां, रंगोली और अन्य सजावटी सामान खरीदा, जिसकी बिक्री के लिए वह ठीया लगा रहे हैं।
---------

बाजार से दूर नहीं लगेगा पटरी बाजार : कपिल देव
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यदि बाजार से दूर ठीये लगवाए जाएंगे तो वहां उनका सामान खरीदने कौन जाएगा। लोग बाजार में घूमने आते हैं, तभी सामान भी खरीदते हैं। अब तीन दिन का बाजार बचा है। जिला प्रशासन से उन्होंने बाजार न हटाने के लिए कहा है।

-------

अगले साल नहीं लगेगा पटरी बाजार : पाल
सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल का कहना है कि भगत सिंह रोड पर बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद यहां बाजार लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भगत सिंह रोड पर अस्थायी बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। भीड़ अधिक होने के कारण यहां हादसे होने का खतरा रहता है। साथ ही वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed