फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ukren matter

यूक्रेन में छात्र अंकुर की हत्या का मामला -मां बेटे की मौत से अनजान, छुप-छुपकर रो रहा भाई

Thu, 14 Apr 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
यूक्रेन में मारे गए मेडिकल छात्र अंकुर सिंह की मौत से उसकी मां मूर्ति देवी अंजान है। मां को अब भी उम्मीद है कि सात समंदर पार बैठा उसका बेटा जल्द ही डाक्टर बनकर घर लौटेगा। सुबह से शाम तक वह अनगिनत बार बेटे को याद करती है। लेकिन इस मां के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। त्रिमूर्ति टूट चुकी है। अब उसके दो ही बेटे बचे हैं। तीसरा बेटा अब इतनी दूर जा चुका है। जहां से वह कभी वापस नहीं लौट पाएगा। पति और दूसरे बेटे ने अंकुर की मौत की खबर भी मूर्ति को नहीं दी है।
विज्ञापन



घर में मौजूद अंकुर सिंह का दूसरा भाई भी तड़प रहा है। लेकिन उसने अभी तक मां को एहसास तक नहीं होने दिया है कि अंकुर की मौत हो चुकी है। भाई की याद में वह कभी छत पर जाकर आंसू बहाता है तो कभी दूसरे कमरे में बैठ कर। दरवाजे की ओर से हल्की सी आहट भी सनी को डरा देती है। वह सोचने लगा है कि कहीं कोई अंदर न आ जाए और मां को भाई की मौत की खबर न लग जाए। इस घबराहट में वह बार बार दरवाजे पर पहुंच जाता है और आने जाने वाले लोगों को समझा बुझकर बाहर से ही लौट रहा है।
विज्ञापन



उसका कहना है कि मां बीमार है। भाई की लाश आने के बाद ही उसे जानकारी दी जाएगी। वरना वह बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। यूक्रेन में मारे गए जिस अंकुर सिंह को गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा था। उसका परिवार मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गौतम नगर मुकर्रबपुर में रहता है। अंकुर सिंह का बड़ा भाई विनय देहरादून की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। जबकि छोटा भाई बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता बिशन सिंह पुलिस विभाग में ड्राइवर हैं। इन दिनों उनकी तैनाती बरेली में है। सनी सिंह ने बताया कि अंकुर सिंह यूक्रेन की उझगोरोद मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहा था। तीन साल से वह यूक्रेन में ही रह रहा था। एक साल बाद उसका फाइनल रिजल्ट आना था। सोमवार सुबह पिता के मोबाइल पर कॉल आई थी। तब बताया गया था कि अंकुर के साथ यूक्रेन में कोई घटना हुई है। बड़ा भाई विजय और पिता बिशन सिंह दिल्ली चले गए हैं और वहां विदेश से लाश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि मां को अभी अंकुर की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह हार्ट की मरीज हैं। जिन लोगों को जानकारी हो गई है। उन्हें भी समझा दिया गया है कि वह मां के साथ कोई जिक्र न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed