फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP will secure a massive majority in the 2027 UP elections: Kamal

यूपी में 2027 के चुनाव में सपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : कमाल

Sat, 20 Jun 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
SP will secure a massive majority in the 2027 UP elections: Kamal
कांठ। शुक्रवार को क्षेत्रीय सपा विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने नगर स्थित सपा कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका निस्तारण कराने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक के समक्ष किसी ने जल भराव तो कोई बिजली की समस्या लेकर पहुंचा। इसी के साथ लोगों ने पेंशन, राजस्व, सड़क, विकास, पानी, पुलिस और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी विधायक को बताई। यहां करीब 50 लोगों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब यूपी में सपा की सरकार बनेगी। कहा कि आने वाला समय सपा का है। विधानसभा चुनाव करीब हैं, इसलिए सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह चुनावी तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है, जबकि सपा सरकार में हर वर्ग के लोगों को सम्मान और रोजगार दिया गया था। विधायक ने पार्टी की मजबूती पर भी जोर दिया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अंजार चौधरी, मनोज चौधरी, मुकेश जाटव, अमर सिंह जाटव, राम चरन, सुमित कुमार, रूपेश कुमार, शमीम अहमद, सकलैन चौधरी, फैसल, भूरा खान, साबिर प्रधान, शहजाद मकरानी, सतवीर सैनी, राशिद सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed