{"_id":"6a99e10d178de9bf7e040582","slug":"ramdol-procession-in-kanth-tomorrow-on-shri-krishna-janmashtami-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115263-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कांठ में रामडोल शोभायात्रा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कांठ में रामडोल शोभायात्रा कल
Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। नगर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 72वीं वार्षिक श्री रामडोल शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियों को आयोजकों ने पूरा कर लिया है। पुलिस ने भी शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए ड्यूटियां निर्धारित की हैं।
शनिवार की शाम नगर के शिव मोनी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इधर इस भव्य शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत भी होगा। शोभायात्रा शिव मोनी मंदिर से शुरू होकर नेता उपदेश चौराहा, बूरा बताशा मार्केट, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रामलीला मैदान, संत रविदास धर्मशाला, पट्टीवाला होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के मार्ग में लटके बिजली तारों को खिंचवाए जाने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि लटकी लाइनों के बीच से शोभायात्रा निकालने में परेशानी होती है और हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एलआईयू द्वारा भी जानकारी जुटाई गई है।