फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Head constable's bullet stolen from SSP office, thief not arrested even after 10 days

Moradabad: एसएसपी ऑफिस से हेड कांस्टेबल की बुलेट चोरी, दस दिन बाद भी नहीं हो पाई चोर की गिरफ्तारी

Mon, 25 Aug 2025 04:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय के सामने से चोर हेड कांस्टेबल की बुलेट चुरा ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद हो गई। दस दिन बीतने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Head constable's bullet stolen from SSP office, thief not arrested even after 10 days
मुरादाबाद में बाइक चाेरी - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरों ने एसएसपी कार्यालय के सामने खड़ी हेड कांस्टेबल की बुलेट को चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। फिर भी दस दिनों बाद पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई। जांच से पता चला कि हेड कांस्टेबल ने लापरवाही से बुलेट में चाबी लगाकर छोड़ दिया था।

विज्ञापन


जिला पुलिस के रिट सेल में तैनात सचिन कुमार शर्मा 14 अगस्त की सुबह 10 बजे विभागीय कार्य करने के लिए एसएसपी कार्यालय बुलेट से पहुंचे। उन्होंने बुलेट में ही अपनी चाभी छोड़ दी थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोर बुलेट को चुरा लिया। हेड कांस्टेबल दो घंटे बाद कार्यालय से बाहर निकाले तो बुलेट वहां नहीं थी।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने साथियों और उच्चाधिकारियों को दी। पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में पुलिस कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में चोर बुलेट लेकर जाते हुए दिखाई दिया

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर हेड कांस्टेबल की बुलेट को बेखौफ होकर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी मनीष कुमार सक्सेना का कहना है कि हेड कांस्टेबल ने बुलेट में चाबी लगाकर छोड़ दिया था। चोर ने इसका फायदा उठाया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। प्राथमिकी दर्ज करने में देर होने के सवाल पर पुलिस ने कहा कि चोर को पकड़ने के लिए गोपनीयता बरती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed