फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers are assigned duties to monitor the cleanliness system.

Moradabad News: सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अफसरों की ड्यूटी तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Officers are assigned duties to monitor the cleanliness system.
मुरादाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान, सीवर व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की रोजाना निगरानी के लिए नगर निगम ने अधिकारियों की ड्यूटी तय की है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जारी आदेश में अधिकारियों को सुबह पांच से नौ बजे तक क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




जोनवार जिम्मेदारी के तहत जोन-6 में अपर नगर आयुक्त प्रथम अतुल कुमार, जोन-7 में अपर नगर आयुक्त द्वितीय आशुतोष कुमार राय, जोन-8 में अपर नगर आयुक्त तृतीय अजीत कुमार सिंह, जोन-4 में संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जोन-2 में सहायक नगर आयुक्त रामवीर सिंह और जोन-5 में सहायक नगर आयुक्त विशाल सिंह यादव की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जोन-3 में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जोन-9 में मुख्य अभियंता मोईउद्दीन और जोन-1 में महाप्रबंधक (जल) राम कैलाश जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेश के अनुसार निर्धारित दिनों में अधिकारियों को सुबह पांच बजे से निरीक्षण कर व्हाट्सएप ग्रुप पर जीओ टैग फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed