फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swine flu confirmed in two elderly women; one in critical condition.

Moradabad News: दो बुजुर्ग महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, एक की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in two elderly women; one in critical condition.
मुरादाबाद। जिले में दो और महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों बुजुर्ग महिलाओं को उनके घरों में आइसोलेशन में रखा गया है। मानसरोवर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय मरीज की हालत गंभीर है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची लेकिन मरीज व परिजनों ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से चल रहा है, जबकि दूसरी महिला मरीज 60 वर्ष की हैं और दो दिन पहले ही नोएडा से लौटी हैं। उनकी हालत स्थिर है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर उनके परिजनों को दवा देगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि तीन दिन से अधिक बुखार है और दवा खाने के बाद भी आराम नहीं हो रहा है तो जांच जरूर कराएं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर जाएं और आवश्यक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। अस्पताल में एंटीजन किट आ गई हैं। एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मरीजों का रेपिड टेस्ट किया जा सकता है। इस टेस्ट के आधार पर इलाज दिया जा सकता है। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में टेमीफ्लू दवा उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed