फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress seeking political ground to end its 20-year dry spell.

Moradabad News: 20 साल के सूखे को खत्म करने के लिए सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Congress seeking political ground to end its 20-year dry spell.
मुरादबाद। विधानसभा चुनाव के जरिये कांग्रेस जिले में अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने पांच प्रभारियों को साैंपी है। इसमें तीन सह-प्रभारी शामिल हैं। ये प्रभारी जिले का दाैरा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। ताकि विधानसभा चुनाव में 20 साल के सूखे को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आखिरी बार जीत मिली थी। पार्टी के टिकट पर शमीमुल हक देहात विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद हुए चार विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिली। हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी।
विज्ञापन

वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। चुनाव से पहले यूपी में पार्टी संगठन सृजन में लगी है। इसके लिए पार्टी ने हर जिले का एक प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम को मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ पार्टी ने तीन सह प्रभारी बनाए हैं। इसमें सुधीर परासर, वरुण चाैधरी और दानिश अली शामिल हैं। पिछले महीने मोहन मरकाम जिले में एक हफ्ते रहे। सभी विधानसभा क्षेत्रों का दाैरा कर पार्टी की जमीनी हकीकत को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य को मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के 13 जिलों का प्रभारी बनाया है। संजीव आर्य भी दो दिन जिले में रहे। ये प्रभारी और सह-प्रभारी जिले का दाैरा कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी काे दाेबारा से खड़ा करने में जुटे हैं।
00
- संगठन सृजन के लिए पांच प्रभारी लगाए गए हैं। ये प्रभारी लगातार जिले का दाैरा कर रहे हैं। संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। - विनोद गुंबर, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

00
उम्र की सीमा में बाहर हो जाएंगे अध्यक्ष के कई दावेदार
मुरादाबाद। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला-महानगर अध्यक्ष के साथ अन्य प्रकोष्ठों के लिए 30 से ज्यादा कांग्रेसियों ने दावेदारी पेश की है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की है। ऐसे में 60 वर्ष पार वाले अध्यक्ष पद के दावेदार दाैड़ से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed