फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gas cylinder blast, Tragedy averted

फटे गैस सिलेंडर, हादसा टला

Fri, 18 Mar 2016 03:05 AM IST
मुरादाबाद।/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder blast, Tragedy averted
गैस सिलेंडर लीकेज से लगी अाग - फोटो : अमर उजाला
गैस सिलेंडर लीकेज की वजह से गुरुवार को दो परिवारों की जान पर बन आई। शहर के मोहल्ला भट्टी स्ट्रीट और प्रकाश नगर में लीकेज के चलते दो गैस सिलेंडरों में पहले आग लग गई फिर तेज धमाके के साथ दोनों सिलेंडर फट गए। हादसे में दोनों परिवार बाल - बाल बचे। बहरहाल आग लगने से दोनों घरों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलेंडर लीकेज की घटनाओं से पब्लिक खासकर महिलाओं में दहशत है। पहला हादसा गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गलशहीद थाना क्षेत्र में मोहल्ला भट्टी स्ट्रीट में मोहम्मद नसीम पुत्र जफरुद्दीन के घर हुआ। छत पर बनी किचन में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


सिलेंडर से आग की लपटें उठता देख परिवार किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। कुछ मिनटों में ही सिलेंडर तेज आवाज के साथ फटा और घर में आग लगने के साथ ही मकान की दीवारें तक चटक गईं। घनी आबादी वाले इलाके में धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सिहर उठे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक नसीम के घर का काफी सामान जल चुका था। दूसरा हादसा शाम को करीब साढ़े पांच बजे मझोला थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर गली नंबर तीन में महेश कुमार पुत्र प्यारेलाल के घर हुआ। यहां भी किचन में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से घर में आग लग गई। आग की लपटें उठने के बाद सिलेंडर तेज धमकाने के साथ फट गया। यहां भी घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed