{"_id":"61a52743b28ee4645d3f3348","slug":"tet-paper-leak-case-stf-team-has-arrested-another-accused-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पेपर लीक मामला: एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी दबोचा, अब खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पेपर लीक मामला: एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी दबोचा, अब खुलेंगे बड़े राज
Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
सार
यूपी टीईटी पेपर लीक के कराने के मामले में एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ एसटीएफ का कहना है कि टीईटी का पेपर लीक होने के मामले में कई लोगों की तलाश में एसटीएफ लगी हुई थी।
विज्ञापन
शामली से गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का पेपर लीक होने के मामले में एसटीएफ ने सोमवार देर रात बड़ौत से दुकानदार राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि राहुल का दोस्त रवि है जिसे एसटीएफ ने रविवार सुबह शामली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि टीईटी का पेपर लीक होने के मामले में कई लोगों की तलाश में एसटीएफ लगी हुई थी। एसटीएफ ने सोमवार देर रात बड़ौत के छछरपुर गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल की बड़ौत में जूते-चप्पल की दुकान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि शामली में पकड़ा गया राहुल उर्फ बंटी उसका दोस्त है और उससे उसने दो लाख रुपये देकर टीईटी के पेपर की फोटो कॉपी ले ली थी। जिसके बाद वह उस फोटो कॉपी को बागपत में टीईटी परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को 50 50 हजार रूप में देना था।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
बताया गया कि देर रात तक आरोपी राहुल से एसटीएफ पूछताछ करने में लगी रही और उसकी निशानदेही पर बागपत में अन्य कई युवकों की तलाश में दबिश भी दी। सीओ एसटीएफ ने बताया कि उनकी टीम अलीगढ़ भी गई हुई है। वहां भी कई आरोपी है, जिन्होंने टीईटी का पेपर खरीदा था और अभ्यार्थियों को बेचने की तैयारी की जा रही थी।