फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

Mon, 29 Nov 2021 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Nov 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: two girl baby have died because of fire in gas cylinder in a house and see photos
आग लगने से जिंदा जल गईं दो मासूम बच्चियां। - फोटो : amar ujala

एक परिवार में दो बच्चियों के जन्म लेने के बाद घर खुशियां से भरा था और दोनों बच्चियों का अकीका एक साथ कराने की भी तैयारी चल रही थी। लेकिन परिवार में अचानक इतना बड़ा हादसा हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। जिन बच्चियों को जन्म लिए अभी सिर्फ एक महीना ही हुआ था, उनको आंखों के सामने जिंदा जलते हुए देख हर किसी का कलेजा फट रहा था और परिजन बेबस थे। इस दर्दनाक हादसे को परिवार कभी नहीं भूल पाएगा। दरअसल, घर में भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा था इसी बीच सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घर से बाहर निकल आए लेकिन, दोनों बच्चियां अंदर ही रह गईं। 


 
ऐसे हुआ बड़ा हादसा
मेरठ में खंदक बाजार के भीड़ वाले इलाके में इदरीश के 50 गज के मकान में दो मासूम बच्चियों ने कुछ दिनों पहले ही जन्म लिया था। दोनों बच्चियों की चहल-पहल से घर खुशियों से भरा था। रविवार शाम के करीब सात बजे थे और घर के अंदर भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच गैस बंद हो गई। परिवार की महिला ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। महिलाएं तो जान बचाकर बाहर आ गईं, लेकिन अंदर बच्चियां आग की चपेट में आ गईं। मकान आग का गोला बन चुका था। वहीं मासूम बच्चियां अंदर जल रहीं थीं और बाहर बेबस परिजन दहाड़े मारकर बिलख रहे थे।

Meerut News: two girl baby have died because of fire in gas cylinder in a house and see photos
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

इदरीश के चार बेटे और छह बेटियां हैं। दो बेटे और दो बेटियां साउथ अफ्रीका में रहते हैं। एक महीने पहले ही बेटी शहला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इदरीश के बेटे जुनैद की पत्नी को भी 21 दिन पहले बेटी हुई। दो बच्चियों का जन्म हुआ तो जुनैद और उसकी बहन ने दोनों का अकीका एक साथ रखने का फैसला किया। सोमवार को घर में दावत थी और रविवार को यह हादसा हो गया।

Meerut News: two girl baby have died because of fire in gas cylinder in a house and see photos
बच्चियों को लेकर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

जिगर के टुकड़ों को बचाने के लिए आग में कूदने को तैयार थीं माएं
आग लगने के बाद घर से बाहर आईं बच्चियों की माएं आग में कूदने को तैयार थीं। उन्हें किसी तरह लोगों ने संभाला। आंखों के सामने जिंदा दोनों बेटियां जल गईं और परिवार बेबस रहा। आग बुझते ही परिवार के लोग मकान में घुस गए, लेकिन तब तक सामान के साथ दोनों मासूमों का कंकाल ही बचा था। घनी आबादी खंदक बाजार में ये खौफनाक मंजर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। 
  
ननद-भाभी बेहोश
भीषण आग में अपनी-अपनी बेटियों को जलता देखकर जुनैद की पत्नी शहीना व उसकी ननद शैला बेहोश हो गई। होश में आईं तो दोनों मासूमों को बचाने के लिए अंदर घुसने की कोशिश करने लगीं। लोगों ने किसी तरह से उन्हें रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: two girl baby have died because of fire in gas cylinder in a house and see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जान पर खेल सिलिंडर बाहर खींच लाए लोग 
इदरीश के घर में आग लगते ही कोहराम मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रहीं थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और जान जोखिम में डाल आग लगे सिलिंडर को बाहर खींच लाए। यहां लोगों ने बालू डालकर आग को बुझा दिया। मासूब बच्चियों को न बचा पाने का दर्द यहां हर किसी के चेहरे पर दिखा। 

विज्ञापन
Meerut News: two girl baby have died because of fire in gas cylinder in a house and see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

खंदक बाजार मिश्रित आबादी का इलाका है। जिस जगह इदरीश का घर बना है। वहां से चंद कदम की दूरी पर हिंदू परिवार भी रहते हैं। लगभग 80 प्रतिशत बाजार बंद हो चुका था। तभी आग लगने का शोर मच गया। लोग उस ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोग बाहर खड़े चिल्ला रहे थे। पूछने पर पता चला कि नवजात बच्चियां अंदर हैं। कुछ लोगों ने साहस भी दिखाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर का हर कोना आग से घिरा था। इसी दौरान पड़ोसी दिलीप गुप्ता क्षेत्रीय निवासी शोभित की मदद से गैस सिलिंडर बाहर खींच लाए। लोगों ने आग पर काबू पाया। घर की आग भी लोगों ने बुझानी शुरू कर दी। तभी दमकल की दो गाड़ियां आ गईं और आग को बुझाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed