फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

Sun, 28 Nov 2021 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Nov 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
UPTET Paper Leaked: STF was surprised to see the paper in the hand of the candidate before the start of the exam
UPTET paper Leak - फोटो : अमर उजाला

यूपी टीईटी की दो साल बाद आयोजित की गई परीक्षा को रदद् कर दिया गया। दरअसल, मथुरा में पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा एक माह के भीतर दोबारा आयोजित की जाएगी। बताया गया कि अभ्यर्थियों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। जानकारी के अनुसार एसटीएफ को पेपर लीक होने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। मेरठ एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध केंद्रों पर छापेमारी की। शामली में परीक्षार्थियों के हाथ में परीक्षा पत्र देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। छापा मारकर एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ कर रही है।   


जानकारी के अनुसार टीईटी की परीक्षा शुरू होने से पहले ही शामली जिले में पेपर लीक हो गया। परीक्षार्थी के हाथ में पेपर देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। पेपर लीक करने वाले तीन आरोपी एसटीएफ मेरठ ने शामली से दबोच लिए।

UPTET Paper Leaked: STF was surprised to see the paper in the hand of the candidate before the start of the exam
UPTET paper Leak - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ मेरठ सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम मेरठ जोन के सभी जिलों में लगी हुई थी। शामली जिले में एक मकान में अभ्यार्थियों को लीक हुए पेपर की कॉपी दी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने छापा मार दिया। शामली के रहने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

UPTET Paper Leaked: STF was surprised to see the paper in the hand of the candidate before the start of the exam
UPTET paper Leak - फोटो : अमर उजाला

पेपर सबसे पहले मथुरा से लीक होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी तीनों लोगों से एसटीएफ पूछताछ करने में लगी हुई है। मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मालिक कोतवाली शामली, रवि पुत्र विनोद निवासी कांधला व धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल निवासी कोतवाली शामली को आज सुबह पेपर के साथ शामली से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही लोग अभ्यर्थियों को पेपर पहुंचाने जा रहे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPTET Paper Leaked: STF was surprised to see the paper in the hand of the candidate before the start of the exam
शामली में एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं मेरठ में आज जिले के विभिन्न केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका पेपर वायरल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इससे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
UPTET Paper Leaked: STF was surprised to see the paper in the hand of the candidate before the start of the exam
UPTET paper Leak - फोटो : अमर उजाला

यूपी टीईटी में कुल अभ्यर्थी 45 हजार, प्रथम पाली में 24,915 व द्वितीय पाली में 20,173 अभ्यर्थी सम्मिलित होने पहुंचे थे। मेरठ जिले में 54 केंद्रों पर पहली पाली में 24, 915 अभ्यर्थी थे,  जबकि दूसरी पाली में 20,173 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली 10 से 12:30 होनी थी, जबकि दूसरी 2:30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होनी थी। वहीं, अचानक परीक्षा रद्द होने केे बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed