फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut police third degree torture in Police station, News Headlines today From West UP

पश्चिमी यूपी: थाने में दी थर्ड डिग्री, दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पढ़िए बड़ी खबरें

Tue, 03 Sep 2019 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
meerut police  third degree torture in Police station, News Headlines today From West UP
पश्चिमी यूपी की खास खबरें - फोटो : अमर उजाला

आइए नजर डालते हैं आज दिन भर में पश्चिमी यूपी की खास खबरों पर। मंगलवार को यूपी के बागपत में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन से सख्ती दिखाते हुए रमाला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मेरठ में दरोगा द्वारा थाने में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामल ने तूल पकड़ लिया। आगे एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें: -

विज्ञापन

कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 15 दिन बाद जागी पुलिस

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक गांव निवासी कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में तीन छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने समाज को फिर से शर्मसार कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने छात्रा के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। उधर छात्रा की हालत बिगड़ी तो वारदात के पंद्रह दिन बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: बागपत जिला जेल में कैदी इस्तेमाल कर रहे मोबाइल फोन व वाई-फाई, निरीक्षण में मिली खामियां

मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी आलोक कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में वाईफाई मॉडम और दो मोबाइल मिले हैं। वहीं निरीक्षण में कई खामियां मिली। 

मेरठ: थाने में युवक को दरोगा ने दी ‘थर्ड डिग्री’, हालत बिगड़ी, परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के किठौर थाने में एक युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा ने युवक को बेरहमी से पीटा। जिसमें उसके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है। वहीं पीड़ित युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यूपी के इस शख्स के नाम है 50 घंटे लगातार गिटार बजाने का रिकॉर्ड, आज पेट भरना हुआ मुश्किल

पचास घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार गिटार बजाकर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले सहारनपुर के गिटारिस्ट गौरव आज मुफलिसी में वक्त गुजार रहे हैं

यूपी: मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर आरोप, पंचायत कर फैसले का बनाया दबाव

मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने वर्ग विशेष के चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि गांव में पंचायत कर उसपर दबाव बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव में चर्चा है कि मामला रुपयों के लेन-देन को लेकर है।

अपराजिता से प्रभावित होकर निखरा हुनर, साबुन पर अनोखी कलाकारी उकेरती हैं यूपी की डॉक्टर दिव्या 

मेहनत के बल पर आप अपनी मंजिल खुद तय करने में सक्षम हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समाज में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने पेशे के साथ दूसरे भी हुनर रखती हैं। शौकिया तौर पर उनका ज्ञान दूसरों को भी बांटती हैं। शहर की डॉक्टर दिव्या इसका उदाहरण हैं।

कीटनाशक बिगाड़ रहे बासमती का स्वाद, बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने सात राज्यों में की पहल

भारतीय बासमती का निर्यात बढ़ाने और कीटनाशक से बचाने के लिए बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के वैज्ञानिकों ने पहल की है। यूपी समेत सात राज्यों में 12 वैज्ञानिकों की टीम किसानों को खेतों पर जाकर जागरूक कर रही है। कीटनाशक के संबंध में जानकारी देने के लिए 50 हजार बुकलेट प्रकाशित कराई गई हैं।

यूपी: कैसे बचे बेटियों की जान, शासन नहीं दे रहा जरा भी ध्यान, मुखबिर योजना को लग रहा 'पलीता' 

बेटियां बचाने के लिए दो साल पहले चलाई गई मुखबिर योजना शासन की तरफ से ही धड़ाम हो रही है। 11 सफल स्टिंग ऑपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों का भंडाफोड़ और दो दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन इन ऑपरेशनों के 22 लाख रुपये में से एक भी मुखबिरों को नहीं मिला है।

मंदी की मार, छोटे व्यापारियों को कर्ज से इनकार, उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे कई चार्ज

आर्थिक मंदी की मार और बैंकों की बढ़ती मोनोपॉली के चलते छोटे व्यापारी लोन के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बिजनेस लोन के नाम पर कोलेट्रल (गारंटी के लिए मकान, दुकान आदि के दस्तावेज) दस्तावेज मांगे जाते हैं। व्यापार संघों के अनुसार, शीर्ष बैंक अब छोटे व्यापारियों को लोन नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed