फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता से प्रभावित होकर निखरा हुनर, साबुन पर अनोखी कलाकारी उकेरती हैं यूपी की डॉक्टर दिव्या 

Tue, 03 Sep 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: doctor Divya from shamli UP make awesome painting on soaps
डॉक्टर दिव्या - फोटो : अमर उजाला

मेहनत के बल पर आप अपनी मंजिल खुद तय करने में सक्षम हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समाज में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने पेशे के साथ दूसरे भी हुनर रखती हैं। शौकिया तौर पर उनका ज्ञान दूसरों को भी बांटती हैं। शहर की डॉक्टर दिव्या इसका उदाहरण हैं। चिकित्सा उनका पेशा है, लेेकिन चित्रकारी उनका हुनर। वक्त मिलने पर बच्चों को भी वह इसका ज्ञान बांटती हैं।


 
Aprajita 100 Million Smiles: doctor Divya from shamli UP make awesome painting on soaps
डॉक्टर दिव्या - फोटो : अमर उजाला

शहर के शिवमूर्ति निवासी डॉक्टर दिव्या कारोबारी जुगल किशोर जिंदल की बेटी हैं। दिव्या ने मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर से 2017 में बीडीएस में यूनिवर्सिटी टॉप किया। इसके बाद शामली आकर प्रैक्टिस शुरू की। डॉक्टर दिव्या डेंटिस्ट के साथ एक अच्छी चित्रकार भी हैं। 

 यह भी पढ़ें: अमर उजाला अपराजिता अभियान: पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Aprajita 100 Million Smiles: doctor Divya from shamli UP make awesome painting on soaps
डॉक्टर दिव्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वह शहर के एसडीडीआर कॉलेज से ही नर्सरी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। बचपन से ही ड्राइंग का शौक था।  पढ़ाई के दौरान ड्राइंग सब्जेक्ट छूट गया, लेकिन उनका शौक कम नहीं हुआ। पेंटिंग के अलावा साबुन पर चित्रकारी का हुनर भी उनके पास है। इंसान को सामने बैठाकर उसकी हूबहू चित्र वे बना देती हैं।
यही नहीं मेहंदी लगाने लगाने का भी हुनर वे रखती हैं। अपने ये हुनर वह निशुल्क दूसरों को बांटती हैं। दिव्या ने कहा कि गली मोहल्ले की लड़कियां भी जब भी उनसे ये सीखने आती हैं उन्हें बहुत अच्छा लगता है। निस्वार्थ भाव से वे उन्हें ये हुनर सिखाती हैं।

यह भी पढ़ें:  पुलिस की पाठशाला: अधिकारियों ने छात्राओं को दी कानून की विस्तार से जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: doctor Divya from shamli UP make awesome painting on soaps
डॉक्टर दिव्या - फोटो : अमर उजाला

अपराजिता से प्रभावित होकर बनाई पेंटिंग 
डॉक्टर दिव्या अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की भी सदस्या हैं, जो निस्वार्थ भाव से इस अभियान में सहयोग कर रही हैं। इस अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने हाथों से अपराजिता का पोस्टर बनाया है, जिसमें उन्होंने  बताया है कि नारी से चलता संसार ,बिन नारी है सब बेकार। 

यह भी पढ़ें:  बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा

विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: doctor Divya from shamli UP make awesome painting on soaps
डॉक्टर दिव्या - फोटो : अमर उजाला

आप भी बताएं अपना हुनर 
यदि आप भी शामली जिले में रहती हैं ओर आपमें भी अपने पेशे से अलावा कोई हुनर है। आपके उस हुनर से दूसरे भी लाभान्वित हो रहे हैं तो आप भी हमसे अपना ये हुनर साझा कर सकते हैं। आप हमें  सीमित शब्दों में अपने परिचय के साथ अपने हुनर के बारे में बता सकते हैं। साथ में कुछ फोटो भी भेज सकती हैं। चयनितों को हम प्रकाशित करेंगे। 
9675899805 -इस व्हाट्सएप नंबर पर आप डिटेल दे सकते हैं।

 यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैय्यदा हिजाब अव्वल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed