फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   minor girl misbehave by four boys in Meerut, Police filed Case

यूपी: मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर आरोप, पंचायत कर फैसले का बनाया दबाव

Tue, 03 Sep 2019 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
minor girl misbehave by four boys in Meerut, Police filed Case
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने वर्ग विशेष के चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि गांव में पंचायत कर उसपर दबाव बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव में चर्चा है कि मामला रुपयों के लेन-देन को लेकर है।
विज्ञापन


सरधना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी सोमवार शाम थाने पहुंची। बताया कि वह रविवार दोपहर गांव के बाहरी छोर पर जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के वर्ग विशेष के चार युवकों ने उसे खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामला गांव में फैला तो कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात रखी। इसको लेकर पंचायत हुई। चर्चा है कि युवती पक्ष पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, आरोपी पक्ष का आरोप है कि किशोरी पक्ष पर एक लाख रुपये पहले से ही उधार हैं। 

यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर नींद से जागी पुलिस


चर्चा यह भी रही कि आरोपी पक्ष युवती के परिजनों को पचास हजार रुपये समझौते के रूप में देने की बात कर रहे हैं। वहीं पीड़िता ने बताया कि पंचायत में उसपर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। पीड़ित किशोरी सोमवार रात सरधना थाने पहुंचीं। 

उसने चार वर्ग विशेष युवकों के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही हैं। मामला रुपये के लेनदेन का भी सामने आ रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed