फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Pesticides spoil basmati taste and quality of indian basmati rice

कीटनाशक बिगाड़ रहे बासमती का स्वाद, बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने सात राज्यों में की पहल

Tue, 03 Sep 2019 12:39 PM IST
Dimple Sirohi मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Pesticides spoil basmati taste and quality of indian basmati rice
बासमती की फसल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय बासमती का निर्यात बढ़ाने और कीटनाशक से बचाने के लिए बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के वैज्ञानिकों ने पहल की है। यूपी समेत सात राज्यों में 12 वैज्ञानिकों की टीम किसानों को खेतों पर जाकर जागरूक कर रही है। कीटनाशक के संबंध में जानकारी देने के लिए 50 हजार बुकलेट प्रकाशित कराई गई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला ने खोली कुख्यात धनेंद्र जैन की पोल, प्रशासन ने हटाए गनर, एलआईयू की जांच पर उठे सवाल
विज्ञापन


अधिक मात्रा में कीटनाशक का प्रयोग करने से भारतीय बासमती की गुणवत्ता पर असर आ रहा है। इस कारण निर्यात पर असर पड़ रहा है। अच्छी गुणवत्ता और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा के नेतृत्व में पेस्टीसाइड अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन भी सहयोग कर रहा है। डॉ. रितेश शर्मा के अलावा 12 वैज्ञानिकों की टीम अब तक यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल आदि में 35 हजार किसानों को जागरूक कर चुकी है। एक लाख किसानों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 15 दिन बाद जागी थी पुलिस

क्या है अभियान में खास
डॉ. रितेश शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम किसानों को उन्नत एवं उचित प्रजाति के बीजों का चुनाव, नर्सरी तैयार करने, रोपाई की विधि, उर्वरक एवं खाद का उचित प्रयोग, जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, पाटा तकनीक का प्रयोग, कीट प्रबंधन, भंडारण आदि की जानकारी दे रही है।

गुणवत्ता खराब कर रहे कीटनाशक
डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार किसान बासमती की खेती करते समय कीटनाशक का अधिक प्रयोग न करें। जिससे उसकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरे और निर्यात बढ़े। केंद्र सरकार भी कीटनाशक के प्रयोग को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed