{"_id":"5a2af03a4f1c1bf4688c00f1","slug":"111512763450-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थित हों वरना सेवा होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थित हों वरना सेवा होगी समाप्त
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में संबद्ध आशुलिपिक अभिषेक चौहान विदेश गए थे। लेकिन छुट्टी समाप्त होने के बाद भी उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। इस पर आयुक्त डॉ. प्रभात ने निर्देश दिए हैं कि तत्काल उपस्थित होकर ज्वाइन करें वरना सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
आयुक्त ने बताया कि उनके कार्यालय से संबद्ध आशुलिपिक अभिषेक चौहान उपार्जित अवकाश लेकर विदेश गए थे। अवकाश अवधि समाप्ति होने के बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उल्टा विभिन्न माध्यमों से अवकाश बढ़वाने की कवायद कर रहे हैं। लगातार इस बाबत प्रार्थना पत्र भेज रहे हैं। कहा गया है कि अध्ययन के लिए पांच वर्षों का अवकाश और दिया जाए। कमिश्नर के मुताबिक नियमानुसार संपूर्ण सेवा काल में दो वर्ष से अधिक अध्ययन अवकाश सरकारी सेवा में नहीं लिया जा सकता। अभिषेक चौहान वर्तमान में भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित बने हैं। अगर वे शीघ्र उपस्थित नहीं हुए तो उनकी सेवा समाप्त मानी जाएगी।
खास बातें:
- आशुलिपिक अभिषेक चौहान गए थे विदेश, अब मांग रहे हैं पांच साल का अवकाश
- आयुक्त ने कहा दो साल से ज्यादा अवकाश का तो प्रावधान ही नहीं, वापस लौटें वरना गई नौकरी