फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The immersion ghat is taking shape and will be ready before Chhath.

Mau News: विसर्जन घाट ले रहा आकार, छठ से पहले हो जाएगा तैयार

Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The immersion ghat is taking shape and will be ready before Chhath.
नगर के भीटी में तमसा नदी के किनारे हो रहा पक्के घाट का निर्माण।संवाद
मऊ। नगर के तमसा नदी का घाट मॉडल घाट के रूप में दिखेगा। छठ पर्व पर होने वाली पूजा को देखते हुए दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, चबूतरा, सीढ़ी, आधुनिक लाइटिंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। काम तेजी से चल रहा है और छठ पूजा से पहले घाट आकार ले लेगा। इसके लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। इसके बन जाने से छठ के दिन पूजा करने वाली शहर की लगभग 50 हजार महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं इस घाट से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर गाय घाट भी करीब आठ करोड़ की लागत से गोमती रिवर व्यू फ्रंट की तर्ज पर आकार लेने लगा है। यह घाट नगरवासियों के लिए पिकनिक स्पाॅट के रूप में बन रहा है।
विज्ञापन

शहर के भीटी बाजार से कुछ दूरी पर भीटी पुल के नीचे तमसा नदी के किनारे बना विसर्जप घाट नगर के लिए बहुत उपयोगी है। यहां हर वर्ष छठ पर नगर के 45 वार्ड से बड़ी संख्या में महिलाएं छठ पूजा करने के लिए आती हैं। तमसा नदी पर गंदगी लोगों के लिए बड़ी समस्या थी। छठ पूजा के समय परेशानी होती थी। लेकिन इस बार यह समस्या नहीं होगी। क्योंकि नगर पालिका की ओर से विसर्जन घाट को दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से माॅडल घाट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां सीसी रोड, बीम पर चबूतरा और लाइटिंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। काम तेजी से चल रहा है, नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि छठ से पहले घाट आकार ले लेगा और एक मॉडल घाट के रूप में दिखेगा। तेजी से काम हो रहा है, उससे समय से पूरा होने के आसार हैं। ऐसे में इस बार महिलाओं को कीचड़ में खड़े होकर छठ पूजा करने से मुक्ति मिलेगी। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस घाट का कार्य अंतिम चरण में है, छठ से पहले इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलर पर चबूतरा तैयार किया जाएगा
मऊ। इस घाट पर महिलाएं छह पूजा करने के लिए जाती हैं। लेकिन भीड़ के हिसाब से खड़े होने की भी जगह नहीं थी। अब मॉडल घाट बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। यहां आरसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पिलर पर चबूतरा तैयार किया जाएगा, यहां खड़ी होकर महिलाएं पूजा कर सकेंगी। साथ ही दोनों तरफ लंबी सीढ़ी तैयार की जा रही है, जहां एक लाइन से लंबी दूरी तक पूजा करने वाली महिलाएं घंटों खड़ी हो सकेंगी।
शहर के लोगों को होगा दूसरा नया ठिकाना
मऊ। विसर्जन घाट नगर के मुख्य बाजार भीटी के करीब है। यहां पर सुबह और शाम लोग टहलने के लिए आते हैं। घाट के विकसित हो जाने के बाद पार्क जैसा नजारा दिखेगा। इससे हाईवे से गुजरने वाले यात्री भी रुककर कुछ देर आराम कर सकेंगे। रात में इस घाट का नजारा महानगरों के घाट जैसा दिखेगा। पुराने लोहे के पुल को लाइट से सजाया जा रहा है। यहां खड़े होकर लोग नदी का नजारा रात में भी देख सकेंगे। महज पांच सौ मीटर की दूरी पर गाय घाट को गोमती रिवर व्यू फ्रंट के आधार पर करीब आठ करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। यहां महादेव की ऊंची प्रतिमा के साथ निर्माणाधीन घाट अभी से लोगों की पसंद बन रहा है।

मिलेगा रोजगार को बढ़ावा
मऊ। गायघाट पर लोग परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचते हैं। नगर पालिका ने यहां बच्चों के लिए एक पार्क भी बनाया है। इसमें झूले लगे हैं। यहां गुब्बारे, चाट, आइसक्रीम, फालूदा की दुकानें लगती हैं। घाटों का काम पूरा होने पर भीड़ ज्यादा होने से यहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed