फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ravindra from Devara defeated Rudra from Varanasi.

Mau News: देवारा के रविंद्र ने वाराणसी के रूद्र को दी पटकनी

Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ravindra from Devara defeated Rudra from Varanasi.
बेलौली में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
फतहपुर मंडाव। विंदेश्वरी तिवारी एवं परशुराम तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को बेलौली गांव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, गाजीपुर और वाराणसी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दंगल के दौरान पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक कांटे के मुकाबले देखने को मिले। रामप्रवेश (रेलवे गोरखपुर) और रामचन्द्र (नकिहवा देवारा मऊ) के बीच हुई कुश्ती कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। वहीं, रूद्र (वाराणसी) और रविंद्र (देवारा) के बीच हुए मुकाबले में रविंद्र ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा देवव्रत (गाजीपुर) और नीरज (परसिया) के बीच हुई कड़ी टक्कर में नीरज विजयी रहे, जबकि कई अन्य मुकाबले बराबरी पर छूटे। दर्शकों ने हर दांव-पेच पर जमकर तालियां बजाईं और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान आयोजक ग्राम प्रधान शुभम तिवारी, पतरु तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुँवर सिंह शुभम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्डू, सपन कनौजिया और सर्वेश यादव छोटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed