{"_id":"6a9c770a36b3326e46017c4a","slug":"broken-water-tanks-and-non-functional-handpumps-found-drms-inspection-reveals-the-stations-dilapidated-state-mau-news-c-295-1-mau1002-151479-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टूटीं पानी की टंकियां और हैंडपंप मिले खराब, डीआरएम के निरीक्षण में स्टेशन की बदहाली उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टूटीं पानी की टंकियां और हैंडपंप मिले खराब, डीआरएम के निरीक्षण में स्टेशन की बदहाली उजागर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन। संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना। डीआरएम वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, शौचालय, यात्री बेंच, प्लेटफार्म शेल्टर, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
प्लेटफार्म नंबर एक पर शौचालय की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। शौचालय में गंदगी का अंबार मिला और अधिकांश समय ताला बंद रहने की शिकायत भी सामने आई। डीआरएम ने अधिकारियों को तत्काल शौचालय की सफाई कराने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल के लिए लगी टंकियां टूटी मिलीं। वहीं, इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़ा था। यात्री सुविधाओं की इस स्थिति पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए व्यवस्थाओं को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता छोटू प्रसाद, मुहम्मदाबाद गोहना व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनमोल साहू, मनोज कश्यप समेत अन्य लोगों ने डीआरएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्टेशन के शौचालय में अक्सर ताला बंद रहता है और यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर दो की स्थिति और भी खराब है। वहां न यात्री शेड है, न शौचालय और न ही पेयजल की सुविधा। ऐसे में धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को खुले में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने डीआरएम को बताया कि पूर्वी फाटक के दोनों तरफ सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अतिकुरहमान और गुल्लू ने प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर आने-जाने के लिए दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंपयुक्त फुटपाथ बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी परेशानी होती है। डीआरएम आशीष जैन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्टेशन पर सामने आई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।